फरीदाबाद में युथ रेड क्रॉस ओरिएंटेशन वर्कशॉप का सफल आयोजन
कार्यक्रम का उद्देश्य और शुरुआत
फरीदाबाद। जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में युथ रेड क्रॉस द्वारा सोमवार को एक विश्वविद्यालय-स्तरीय ओरिएंटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से जुड़े सभी कॉलेजों के छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया, जिसका उद्देश्य युवाओं में मानवीय जागरूकता और स्वयंसेवा की भावना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम की शुरुआत और मुख्य वक्ता
कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. प्रदीप डिमरी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने नि:स्वार्थ सेवा और सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रो. मुनीश वशिष्ठ, डीन इंस्टीट्यूशन भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि रोहित शर्मा, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ ने रेड क्रॉस आंदोलन के इतिहास, उद्देश्यों और इसके सात मूल सिद्धांतों पर एक प्रेरणादायक सत्र का संचालन किया।
जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण
विशेष अतिथि एमसी धीमान ने प्राथमिक चिकित्सा पर एक व्यावहारिक सत्र का आयोजन किया, जिसमें प्रतिभागियों को जीवन रक्षक कौशल सिखाए गए। डॉ. नविश कटारिया, वाईआरसी प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर ने यूनिट की पिछली गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी और छात्रों से निरंतर भागीदारी की अपील की। वाईआरसी काउंसलर डॉ. सनी धौलपुरिया, डॉ. राहुल आर्य और डॉ. आशिमा शर्मा ने कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।