फ्रांस में सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन, क्या मैक्रों देंगे इस्तीफा?
फ्रांस में चल रहे विरोध प्रदर्शन
Video: नेपाल के बाद अब फ्रांस में भी मौजूदा सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां लाखों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इस आंदोलन का नाम 'ब्लॉक एवरीथिंग' रखा गया है। पेरिस सहित पूरे देश में इस आंदोलन ने अराजकता फैला दी है। बुधवार की सुबह, पेरिस और अन्य प्रमुख शहरों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच गंभीर झड़पें हुईं। इन झड़पों के कारण जगह-जगह बैरिकेड्स, कचरे के ढेर और जाम की स्थिति बन गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।
80,000 पुलिस तैनात, 200 से ज्यादा गिरफ्तार
इस आंदोलन को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने पेरिस में 80,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों को तैनात किया है। अब तक 200 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन प्रदर्शनों की मुख्य वजह सरकार की बजट नीतियों को माना जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री गैब्रियल अटाल और बायरो ने सार्वजनिक खर्चों में लगभग 4 लाख करोड़ की कटौती की थी। इस स्थिति से स्पष्ट है कि लोग सरकार की नीतियों पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस्तीफा देंगे। पूरी जानकारी के लिए देखें यह वीडियो…