फ्लोरिडा में अमेज़न कार्गो विमान दुर्घटना, पांच की मौत
भीषण विमान हादसा मियामी में
फ्लोरिडा : अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में रविवार को एक गंभीर विमान दुर्घटना हुई, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई। यह हादसा मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय हुआ जब अमेज़न का बोइंग-767 कार्गो विमान लैंडिंग कर रहा था। लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से बाहर निकल गया और किनारे खड़ी गाड़ियों से टकरा गया, जिससे यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर के तुरंत बाद विमान में आग लग गई और आसमान में धुएं का गुबार फैल गया।
इस घटना के बाद एयरपोर्ट के सभी रनवे और टैक्सीवे को बंद कर दिया गया और ग्राउंड स्टॉप लागू किया गया। इसके परिणामस्वरूप लगभग 250 उड़ानों के टेकऑफ और लैंडिंग में देरी हुई।
मियामी-डेड रेस्क्यू फायर चीफ रे जदाल्लाह ने बताया कि विमान की टक्कर से प्रभावित गाड़ियों में कुछ लोग फंस गए थे। राहत एवं बचाव दल ने समय पर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। विमान के अंदर पायलट और को-पायलट भी फंसे हुए थे।
इस हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक रिपोर्ट में विमान में तकनीकी खराबी की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान आई तकनीकी समस्या के कारण विमान समय पर रुक नहीं पाया और रनवे से बाहर निकल गया। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) इस मामले की विस्तृत जांच करेगा।