बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवाती तूफान, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
चक्रवात की चेतावनी
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है, जिसके कारण कई राज्यों में मूसलधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यह पिछले कुछ दिनों में आने वाला तीसरा चक्रवाती तूफान होगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को जानकारी दी कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में डिप्रेशन में बदल सकता है और 16 नवंबर की शाम तक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। ऐसे में कई राज्यों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि यह तूफान गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
दैनिक मौसम परिचर्चा (14/11/2026)
दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र (Well Marked Low Pressure Area) अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उसी क्षेत्र में अवदाब (Depression) में intensify होने की बहुत अधिक संभावना है। इसके बाद, इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने तथा 16 नवंबर की शाम तक दक्षिणी और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में चक्रवाती तूफान (Cyclonic Storm) में और अधिक तीव्र होने की संभावना है।
YouTube : https://t.co/X0GCDNrQbP
Facebook : https://t.co/AbhATqnJx9For more information, visit Us : https://t.co/BPpoTbykBF
#IMD #CycloneAlert #BayOfBengal #DepressionAlert #CyclonicStorm #WeatherUpdate #IMDAlert #WeatherForecast
@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 14, 2026
IMD ने एक पोस्ट में बताया कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक स्पष्ट लो-प्रेशर एरिया बन गया है और अगले 24 घंटों में इसके डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसके बाद, 16 नवंबर 2026 की शाम तक यह दक्षिण और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के बीच चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मछुआरों और तटीय समुदायों को सलाह दी गई है कि वे IMD के आधिकारिक मौसम अपडेट और चेतावनियों का पालन करें।
भुवनेश्वर में मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़कर डिप्रेशन में बदल सकता है, जिसके बाद 16 नवंबर के आसपास यह और तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। उन्होंने बताया कि चक्रवाती सिस्टम के चार दिनों बाद ओडिशा पर असर डालने की संभावना है, जबकि राज्य के कई जिलों में बारिश की गतिविधि का अनुमान है।
Cyclone Alert | Bay of Bengal
A Well Marked Low Pressure Area has formed over the Southeast Bay of Bengal and is very likely to intensify into a Depression during the next 24 hours.
It is further likely to intensify into a Cyclonic Storm around the evening of 16th November 2026 over the central parts of the South and adjoining Westcentral Bay of Bengal.
Fishermen and coastal communities are advised to follow official IMD weather updates and warnings. Stay alert, stay safe!
#IMD #CycloneAlert #BayOfBengal #DepressionAlert #CyclonicStorm #WeatherUpdate #IMDAlert #WeatherForecast
@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 14, 2026
मोहंती ने बताया कि 14 से 18 नवंबर के बीच ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि मयूरभंज, क्योंझर, अंगुल, ढेंकनाल, बौध, रायगढ़, कंधमाल, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को गंजम, गजपति, पुरी और खोरधा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने की संभावना है, और 16 नवंबर तक चक्रवाती तूफान आने के आसार हैं।
#CycloneAlert #DepressionAlert #BayOfBengal #CyclonicStorm #WeatherUpdate #IMD #IMDAlert #मौसमअपडेट #चक्रवात #चक्रवातअलर्ट #बंगालकीखाड़ी #मौसमचेतावनी #WeatherForecast #CycloneUpdate
@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 14, 2026
दिल्ली में भी हो सकती है हल्की बारिश
IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान और आस-पास के क्षेत्रों में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से आज और कल वेस्टर्न हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी कल हल्की बारिश हो सकती है। इस सिस्टम के गुजरने के बाद, 16 नवंबर से दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान गिरने की उम्मीद है। वर्तमान में, तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक है, लेकिन उम्मीद है कि यह पूरे क्षेत्र में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा।