बर्धमान यूनिवर्सिटी में मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा मानद डॉक्टरेट
मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा मानद उपाधि
बर्धमान यूनिवर्सिटी और मिथुन चक्रवर्ती: बर्धमान यूनिवर्सिटी ने प्रसिद्ध अभिनेता और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती को एक महत्वपूर्ण सम्मान देने का निर्णय लिया है। उन्हें 9 दिसंबर को यूनिवर्सिटी के गोलापबाग कैंपस ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले 40वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान भारतीय सिनेमा (हिंदी और बंगाली) और थिएटर में उनके पांच दशकों से अधिक के योगदान को देखते हुए दिया जा रहा है।
यूनिवर्सिटी की कार्यकारी परिषद के प्रस्ताव पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति आर. एन. रवि ने इस पर मुहर लगाई है। बताया गया है कि सम्मानित व्यक्तियों के नामों पर निर्णय कार्यकारी परिषद की बैठक में लिया गया था, जिसके बाद इन्हें चांसलर के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया। 17 नवंबर को राज्यपाल सचिवालय ने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर शंकर कुमार नाथ को इस प्रस्ताव की स्वीकृति का आधिकारिक पत्र भेजा।
मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाली और हिंदी सिनेमा में अपने अद्वितीय अभिनय से एक लंबा सफर तय किया है और कई पुरस्कार भी जीते हैं। पूर्व राज्यसभा सांसद मिथुन चक्रवर्ती को 2024 में ‘पद्म भूषण’ और ‘दादासाहेब फाल्के पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जाएगा।