बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी का नया वीडियो: पाकिस्तान के खिलाफ हमलों का दावा
BLA का नया वीडियो और हमलों का दावा
नई दिल्ली। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने हमलों का एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में संगठन द्वारा किए गए हमलों के दृश्य शामिल हैं। BLA का दावा है कि उसने सितंबर में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 94 सशस्त्र ऑपरेशन किए, जिसमें 105 पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों की मौत और 52 के घायल होने का दावा किया गया है।
“बलूचिस्तान में पाकिस्तानी फौज पर चौतरफा प्रहार!” – BLA ने जारी किया खौफनाक फुटेज; 4 अगस्त से 16 सितंबर के बीच दर्जनों हमलों का दावा, उड़ी पाक सेना की नींद!
अशांत #बलूचिस्तान से पाकिस्तान की सेना और सरकार के होश उड़ाने वाली बड़ी खबर सामने आई है। बलूच लिबरेशन आर्मी (#BLA) और उससे जुड़े मीडिया आउटलेट्स ने एक सनसनीखेज वीडियो फुटेज और विस्तृत बयान जारी किया है। BLA ने दावा किया है कि 4 अगस्त से 16 सितंबर 2026 के दौरान उसने पूरे बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ हमले किए हैं।
BLA द्वारा जारी फुटेज में 4 अगस्त से 16 सितंबर के बीच पाकिस्तानी सैन्य चौकियों, काफिलों और गश्ती दलों पर किए गए रणनीतिक हमलों का दस्तावेजीकरण किया गया है। इन लक्षित हमलों में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के कई जवान मारे गए हैं और सैन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा है। बलूचिस्तान के खनिज संसाधनों के दोहन और बलूच नागरिकों के उत्पीड़न के खिलाफ BLA का यह सैन्य अभियान अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है।
#BLA द्वारा जारी यह फुटेज #रावलपिंडी के फौजी आकाओं और #इस्लामाबाद के हुक्मरानों के लिए कड़ा सबक है। पाकिस्तान की सेना, जो कश्मीर और भारत के खिलाफ साजिशें रचने में दिन-रात मशगूल रहती है, वह अपने ही घर में पूरी तरह अलग-थलग और असुरक्षित हो चुकी है। बलूचिस्तान में जारी यह विद्रोह केवल सुरक्षाबलों पर हमला नहीं है, बल्कि दशकों से हो रहे मानवाधिकार हनन, 'एन्फोर्सड डिसअपीयरेंस' और संसाधनों की लूट के खिलाफ #बलूच जनता का आक्रोश है। रावलपिंडी का सैन्य तंत्र अब यह समझ ले कि संगीनों के साये में किसी देश की सीमाओं और उसके नागरिकों को ज्यादा दिनों तक गुलाम नहीं बनाया जा सकता!
@GovernmentOfPak @Official_DGISPR @PakPMO @MFA_Pakistan @UN_HRC @UN @HRW @AmnestySouthAsia
#Balochistan #BLA #BalochLiberationArmy #PakistanArmy #BalochistanUnderSiege #FreeBalochistan #PakArmyExposed #AsimMunir #RawalpindiExposed #PakistanCrisis #BalochFreedom #BreakingNews #MiddleEastGeopolitics #GlobalDiplomacy #HumanRightsViolations— Arun Shivhare (@ArunShivhare100) October 5, 2026
BLA के मुताबिक, सितंबर में उसके हमलों में 63 IED ब्लास्ट शामिल थे। संगठन ने 18 जगहों पर हथियार कब्जे में लेने और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों या उसके मुताबिक ‘दुश्मन’ के 46 वाहनों को तबाह करने का भी दावा किया है। BLA का कहना है कि उसने बलोचिस्तान के अलग-अलग इलाकों में 25 रेड और नाकेबंदी की कार्रवाई भी की।
37 खुफिया एजेंटों को मारने का दावा
BLA ने दावा किया है कि उसके ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी सेना से जुड़े बताए गए 37 खुफिया एजेंटों को ‘न्यूट्रलाइज’ किया गया। इसके अलावा संगठन ने 21 पाकिस्तानी कर्मियों और कथित खुफिया एजेंटों को पकड़ने का भी दावा किया है। वहीं, BLA ने यह भी कहा कि सितंबर में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ सशस्त्र ऑपरेशन के दौरान उसके 33 लड़ाके मारे गए।
14 से 23 सितंबर के बीच 25 ऑपरेशन का दावा
BLA ने 14 से 23 सितंबर के बीच 25 ऑपरेशन करने का दावा किया। इसके लिए पनजगुर, केच, खारान, खुजदार, मस्तुंग, वाशुक और नुश्की समेत कई इलाकों का जिक्र किया गया है। संगठन के मुताबिक, इस दौरान पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों और कथित राज्य समर्थित हथियारबंद समूहों के 18 सदस्य मारे गए। BLA ने सैन्य काफिलों, चेकपोस्ट, निगरानी ढांचे, सप्लाई रूट और सरकारी ठिकानों पर हमले करने का दावा भी किया है। संगठन के मुताबिक, उसके लड़ाकों ने कुछ इलाकों और सरकारी सुविधाओं पर कुछ समय के लिए कब्जा भी किया।
बढ़ती हिंसा के बीच नया VIDEO
BLA के ये दावे बलूचिस्तान में लगातार बिगड़ते सुरक्षा हालात के बीच आए हैं। यहां लंबे समय से अलगाववादी हिंसा जारी है और BLA पाकिस्तानी राज्य के खिलाफ लड़ने वाले प्रमुख हथियारबंद संगठनों में शामिल है। हालांकि, संगठन की ओर से सितंबर में किए गए इन हमलों, हताहतों और नुकसान के आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। अमेरिका ने अगस्त 2025 में BLA को फॉरेन टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन घोषित किया था। अमेरिका के मुताबिक, यह एक हथियारबंद अलगाववादी समूह है, जिसने पाकिस्तान में सुरक्षा बलों और आम लोगों को निशाना बनाकर हमले किए हैं।