बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन
सड़क से संसद तक उठेगी आवाज़
नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर देश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों के नेता लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि, हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ़ आवाज़ उठती रहेगी, चाहे वह सड़क हो या संसद।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ और अन्य जिलों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। संजय सिंह ने विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे बर्बर अत्याचारों पर पूरा देश सवाल उठा रहा है, जबकि मोदी सरकार की चुप्पी बहुत कुछ बयां करती है।
इस विरोध प्रदर्शन में महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादव, खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा मीनाक्षी श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष परशुराम चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सवाल यह है कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं की जान जा रही है, तब मोदी सरकार किस डर से चुप है?
उन्होंने आगे कहा, क्या सत्ता, व्यापार और अडानी की दोस्ती इंसानियत से ऊपर हो गई है?
आम आदमी पार्टी इस खामोशी को बर्दाश्त नहीं करेगी। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ़ आवाज़ उठती रहेगी।