बाबा रामदेव का धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला
बाबा रामदेव की कड़ी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव ने बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा, 'पहले खुद को बचा ले, पाखंडी।' रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री को सनातन धर्म के नाम पर बयानबाजी करने के लिए घेरते हुए कड़ी बातें कहीं। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने ऐसी खरी-खोटी सुनाई कि यह बयान चर्चा का विषय बन गया।
तेरी मति मारी गई है पाखंडी…
धीरेंद्र शास्त्री पर आज तो बाबा रामदेव ने भी तलवार चला दी है https://t.co/oHN3jQEUgk— yogeshh sharma.. (@yogeshsh2135) November 23, 2026
बाबा रामदेव ने आगे कहा, 'कुछ लोग न तो वेद पढ़ते हैं, न दर्शन समझते हैं, न संविधान की जानकारी रखते हैं, और न ही लोकतंत्र को समझते हैं। वे बस बकवास करते हैं और कहते हैं कि हम सनातनी हैं, हम हिंदू धर्म की रक्षा करेंगे।' रामदेव ने भगवान राम और कृष्ण की तुलना करने वाले बयानों पर भी धीरेंद्र शास्त्री को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सवाल उठाया कि पहले भगवान कृष्ण के बारे में टिप्पणी की गई, फिर माफी मांगी गई, बांके बिहारी के दरबार में मत्था टेका गया, और उसके बाद भी वही बात दोहराई गई। 'अरे, तेरी मति मारी गई पाखंडी,' रामदेव ने तीखे शब्दों में अपनी नाराजगी व्यक्त की।