बिहार पुलिस परीक्षा से पहले पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों का हंगामा
पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों का प्रदर्शन
पटना: बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा से पहले रविवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने हंगामा किया। जब उनकी ट्रेन समय पर नहीं आई, तो अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते स्टेशन का माहौल तनावपूर्ण हो गया, और कुछ छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी। इस दौरान नारेबाजी की गई और कुछ बोगियों में तोड़फोड़ की भी सूचना मिली है।
हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्रों को समझाने और ट्रैक को खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए और हवाई फायरिंग की गई। इस दौरान आईजी जितेंद्र राणा और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। फिलहाल, स्टेशन और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि वे समय पर स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन पाटलिपुत्र से कटिहार जाने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेन काफी देर से आई। हजारों छात्रों के लिए केवल एक स्पेशल ट्रेन चलाए जाने से अव्यवस्था फैल गई। ट्रेन के पहुंचते ही उसमें चढ़ने के लिए अफरा-तफरी मच गई। छात्रों का कहना है कि ट्रेन की देरी के कारण उन्हें परीक्षा छूटने का डर सताने लगा, जिससे उनका गुस्सा भड़क उठा और विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया।
पाटलिपुत्र स्टेशन पर भारी बवाल
छात्रों और रेलवे पुलिस के बीच जम कर पथराव हुआ, कई ट्रेनों के शीशे तोड़े
बिहार पुलिस मद्य निषेध परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों ने ट्रेन लेट होने और परीक्षा केंद्र दूर होने पर हंगामा कर दिया। देखते ही देखते पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई,… pic.twitter.com/ZFiEEPjMFc
— Bihari Babu (@ZbnX5n) June 14, 2026