बिहार विधानसभा चुनाव 2025: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हमला
बिहार चुनावों में हिंसा का मामला
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है। इस दौरान लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हमला हुआ। उनके काफिले को घेरते हुए पत्थर और चप्पलें फेंकी गईं, साथ ही मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। यह आरोप राजद समर्थकों पर लगाया गया है। कहा जा रहा है कि वहां मौजूद लोगों ने ‘विजय कुमार सिन्हा मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा प्रचार के लिए क्षेत्र में थे। आरोप है कि राजद समर्थकों ने उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया और चप्पलें फेंककर उन्हें आगे बढ़ने से रोका। खोरियारी गांव में प्रवेश करने से उन्हें रोक दिया गया। पुलिस मौके पर मौजूद थी और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भीड़ को हटाया। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, और पुलिस ने बताया कि स्थिति अब सामान्य है। मामले की जांच जारी है।
इस घटना पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भीड़ में राजद के गुंडे शामिल हैं, जो उन्हें गांव में जाने से रोक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पोलिंग एजेंट को भगा दिया गया और वोट डालने से रोका गया। खोरियारी गांव में 404 और 405 बूथ नंबर हैं। सिन्हा ने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि एनडीए सत्ता में आएगी, इसलिए उनकी छाती पर बुलडोजर चलेगा।