बृजभूषण शरण सिंह ने मिलावटखोरी और बाबा रामदेव पर किया तीखा हमला
गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह का बयान
गोंडा : भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने देश में मिलावटखोरी और एनालॉग डेयरी उत्पादों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। छात्र सम्मान समारोह के दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य, स्वदेशी और राजनीति से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।
मिलावटखोरी पर चिंता
बृजभूषण शरण सिंह ने उपभोक्ताओं को सचेत करते हुए कहा कि उन्हें यह समझना होगा कि वे क्या खा रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि देश में मिलावटखोरी के खिलाफ सच्चे मन से अभियान चलाया जाए, तो स्थिति गंभीर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि 65-70 रुपये प्रति किलो मिलने वाली सरसों से जब साढ़े तीन किलो में एक किलो तेल बनता है, तो बाजार में 150 से 200 रुपये में शुद्ध तेल कैसे मिल सकता है?
बाबा रामदेव पर तीखा हमला
योग गुरु बाबा रामदेव पर निशाना साधते हुए बृजभूषण ने कहा कि जो बाबा स्वदेशी का नारा लेकर आए थे, वे अब विदेशी अंडरगारमेंट्स बेचने लगे हैं। उन्होंने कहा कि आंदोलन की बात करने वाले मैदान में आएं, लेकिन लोग नहीं भूले हैं कि वे कैसे सलवार-सूट पहनकर भागे थे।
किसान हित और विपक्ष पर प्रहार
चीनी की कीमतों पर बृजभूषण ने किसानों का समर्थन किया। उनका कहना था कि जब डीजल, पेट्रोल और ट्रैक्टर के दाम बढ़ रहे हैं, तो किसान की चीनी महंगी होने पर हंगामा क्यों होता है? इसके अलावा, उन्होंने विपक्ष पर भी हमला किया, उन्हें 'कॉकरोच जनता पार्टी' कहा और कहा कि वे भ्रमित होकर राजनीति कर रहे हैं।