भनोट एंटरप्राइजिज ने नववर्ष में बनाया दूसरा करोड़पति
लुधियाना में करोड़पति बनाने की परंपरा जारी
लुधियाना: पेपर लॉटरी के क्षेत्र में प्रसिद्ध भनोट एंटरप्राइजिज ने नए साल में अपने करोड़पति बनाने के अभियान को जारी रखते हुए एक और करोड़पति का निर्माण किया है। यह पुरस्कार हाल ही में नागालैंड सरकार द्वारा आयोजित डियर संडे मैजिक लॉटरी में निकला, जिसमें टिकट संख्या एच-62828 पर पहला पुरस्कार 1 करोड़ रुपये था। यह टिकट बलाचौर स्थित सैलर शिवालिक लाटरी एजेंसी द्वारा बेची गई थी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए शाम सुंदर भनोट ने बताया कि इससे पहले 3 जनवरी को पंजाब स्टेट डियर 200 मंथली लॉटरी में डेढ़ करोड़ रुपये का पुरस्कार भी उनके गुरदासपुर स्थित सैलर बेदी लाटरी एजेंसी द्वारा बेची गई टिकट पर निकला था। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 20 वर्षों में, उनके द्वारा लगभग 168 करोड़पति बनाए जा चुके हैं। लॉटरी के क्षेत्र में, भनोट एंटरप्राइजिज अब एक विश्वसनीय नाम बन चुका है।