भयावह समुद्री दुर्घटना: न्यू ऑरलियन्स में क्रूज जहाज और टैंकर की टक्कर
न्यू ऑरलियन्स में समुद्री हादसा
मिसिसिपी नदी क्रूज: अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में एक गंभीर समुद्री दुर्घटना हुई, जब एक टैंकर ने अमेरिकन क्रूज लाइन्स के एक यात्री जहाज को टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि क्रूज जहाज एक ओर झुक गया और कई यात्री नदी में गिर गए। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना न्यू ऑरलियन्स बंदरगाह पर हुई।
इस क्रूज में 180 से अधिक लोग सवार थे। न्यू ऑरलियन्स की मेयर हेलेना मोरेनो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 'अटलांटिक डामर' टैंकर का 'नियंत्रण बिगड़ गया' और वह 'अमेरिकन क्रूज़ लाइन्स' की रिवरबोट से टकरा गया। यह घटना दोपहर लगभग 12:30 बजे हुई।
मेयर ने कहा कि 32 लोगों का स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है, लेकिन किसी को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सभी क्रूज यात्री सुरक्षित हैं।
अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के सचिव मार्कवेन मुलिन ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है। लापता यात्रियों की खोज और बचाव के लिए विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारी और राज्य के बीच समन्वय से काम किया जा रहा है।