भाजपा के तरुण चुग को नई जिम्मेदारी पर सुभाष शर्मा ने दी बधाई
तरुण चुग को मिली नई जिम्मेदारी
चंडीगढ़: भाजपा पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद तरुण चुग को राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है।
सुभाष शर्मा ने कहा कि तरुण चुग एक समर्पित और अनुभवी संगठनकर्ता हैं, जिन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी निष्ठा और कार्यशैली को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपना एक उचित निर्णय है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा चुग पर जताया गया विश्वास पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। यह नियुक्ति न केवल चुग के संगठनात्मक योगदान का सम्मान है, बल्कि पंजाब के कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
सुभाष शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि तरुण चुग के मार्गदर्शन से पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय की कार्यप्रणाली में नई गति आएगी और संगठनात्मक समन्वय और मजबूत होगा। उनके नेतृत्व में भाजपा का संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क अभियान नई ऊंचाइयों को छूएगा।
अंत में, उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए तरुण चुग को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।