भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की
भाजपा की नई उम्मीदवार सूची
कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। इस सूची में मैनागुड़ी निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार में भी बदलाव किया गया है। चौथी सूची में कुल 13 नाम शामिल हैं, जबकि दूसरी सूची में एक उम्मीदवार का नाम भी बदला गया है। अब मैनागुड़ी (अनुसूचित जाति) सीट से दालिम रॉय भाजपा के उम्मीदवार होंगे।
भाजपा की नई सूची के अनुसार, सिताई सीट से आशुतोष वर्मा, नाटाबाड़ी से गिरिजा शंकर रॉय, बागदा से सोमा ठाकुर, मगराहाट पूर्व से उत्तम कुमार बनिक और फालटा से देबांगशु पांडा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, सोनारपुर उत्तर से देबाशीष पाठक, हावड़ा दक्षिण से श्यामल हाती, पंचला सीट से रंजन कुमार पॉल, चंडीपुर से पीयूष कांति दास, गारबेटा से प्रदीप लोढ़ा, मेमारी से मानव गुहा और बाराबनी सीट से अरिजीत रॉय भी भाजपा के उम्मीदवार होंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा ठाकुर को उत्तर 24 परगना जिले के बागदा से चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके साथ ही, हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए संतोष पाठक को कोलकाता के चौरंगी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है।