भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर चर्चा शुरू, तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा
आज की ताजा खबरों में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता की शुरुआत हो रही है, जबकि तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही, पश्चिम बंगाल में चुनाव अधिकारियों की ट्रेनिंग भी शुरू हो रही है। वैष्णो देवी की यात्रा 21वें दिन भी स्थगित है। जानें और क्या हो रहा है देश और दुनिया में।
Sep 16, 2025, 07:57 IST
आज की ताजा खबरें: 16 सितंबर 2025
आज की ताजा खबर LIVE अपडेट्स: नमस्कार, आज की समाचारों की दुनिया में आपका स्वागत है। 16 सितंबर 2025, मंगलवार को भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू होने जा रही है। इसी दिन, RJD नेता तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत जहानाबाद से करेंगे, जिसका उद्देश्य नए बिहार का निर्माण करना है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के संशोधन के लिए चुनाव अधिकारियों का प्रशिक्षण आज से प्रारंभ होगा। दूसरी ओर, वैष्णो देवी की यात्रा आज भी 21वें दिन के लिए स्थगित है।
देश और दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें…