भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर्स: विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी
क्रिकेट के दिग्गजों की दौलत
विराट कोहली: भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख खिलाड़ी विराट कोहली की फैन फॉलोइंग अन्य सभी क्रिकेटरों से अधिक है। उनके इंस्टाग्राम पर 250 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें इस क्षेत्र में अद्वितीय बनाता है। हालांकि, दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों की सूची में एक ऐसा नाम है जो विराट कोहली से भी ऊपर है, और वह हैं क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर।
सचिन तेंदुलकर की कुल संपत्ति लगभग 1400 करोड़ रुपये के आसपास है, जिससे वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर बनते हैं। वहीं, विराट कोहली की संपत्ति लगभग 1050 करोड़ रुपये मानी जाती है। कोहली के पास मुंबई में 34 करोड़ रुपये का घर और गुड़गांव में लगभग 80 करोड़ रुपये का एक और घर है। इस सूची में तीसरे स्थान पर पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी हैं, जिनकी संपत्ति 1000 करोड़ रुपये से अधिक है।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी…