भारत ने पाकिस्तान में छिपे 23 आतंकियों के नाम किए सार्वजनिक
भारत सरकार द्वारा घोषित आतंकियों की सूची
भारत के दुश्मनों के नाम: भारत सरकार ने पाकिस्तान में छिपे जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 23 आतंकवादियों को यूएपीए के तहत 'आतंकी' घोषित किया है। इन पर भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता, आतंकियों की भर्ती और प्रशिक्षण, घुसपैठ, ड्रोन के माध्यम से हथियारों की तस्करी, और जम्मू-कश्मीर में हमलों की योजना बनाने का आरोप है। ये सभी आतंकवादी लश्कर के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के करीबी माने जाते हैं।
हाफिज मोहम्मद सईद, जो 2016 में नगरोटा में सेना के कैंप पर हुए आतंकवादी हमले का मुख्य साजिशकर्ता था, सुजवान मिलिटरी स्टेशन पर हमले में भी शामिल रहा है। भारत के गृह मंत्रालय ने जिन आतंकवादियों के नाम जारी किए हैं, उनमें अब्दुर रऊफ, हाफिज खालिद वलीद उर्फ और राणा इफ्तिकार शामिल हैं। राणा इफ्तिकार जिहादी संगठनों का नेतृत्व करता है और युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करने के लिए प्रेरित करता है। वहीं, अब्दुल रऊफ लश्कर और जमात-उद-दवा का सदस्य है, जो आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाने और इसके लिए धन जुटाने का कार्य करता है।
हाफिज खालिद वलीद, जो 51 वर्ष का है, हाफिज सईद के लिए काम करता है और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देता है। इस सूची में मसूद इलियास कश्मीरी उर्फ मुफ्ती मसूद इलियास का नाम भी शामिल है, जो PoK के रावलकोट में स्थित है। इलियास, जैश-ए-मोहम्मद में आतंकवादियों की भर्ती करता है और भारतीय सीमा में घुसपैठ कराता है। इसके अलावा, मोहम्मद मुसादिक उर्फ हमजा, जो पाकिस्तान के नारोवाल जिले का निवासी है, कश्मीर में घुसपैठ करने वाले जैश-ए-मोहम्मद के गुट की सहायता करता है। वह ड्रोन के माध्यम से हथियार भेजता है और जैश के लिए साइबर हेड का कार्य भी करता है।
भारत की सुरक्षा एजेंसियां सीमा पार आतंकवाद पर कड़ी नजर रख रही हैं। ड्रोन और घुसपैठियों पर निगरानी की जा रही है। सूची में अगला नाम अबू साद के नाम से मशहूर मुफ्ती मोहम्मद असगर खान है, जो अब्बासपुर में रहता है और नगरोटा में सेना के कैंप पर हुए हमले में शामिल था। इसके अलावा, 56 वर्षीय हाफिज अब्दुल शकूर का नाम भी इस सूची में है। अन्य नामों में अहमद भट, गुलाम फरीद, हरून राशिद जिनाई, मोहम्मद शहीद फैसला, और बिलाल अहमद शामिल हैं। गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में आबिद कयूम लोन, नाजिर अहमद गुज्जर, अशफाक अहमद इमाद उल्लाह मक्की, सैफुल्लाह खालिद, मोहम्मद याकूब, मौलाना युसफ तैबी, वसीम नूर जाट, ओवैस फरूज और कारी याकुब शेख भी शामिल हैं।