×

भारत में मौसम का अलर्ट: 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग ने भारत के 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश, बिहार, और दिल्ली सहित कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले 7 दिनों में पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश की संभावना है। जानें किस राज्य में मौसम कैसा रहेगा और किन क्षेत्रों में विशेष अलर्ट जारी किया गया है।
 

मौसम अपडेट


मौसम अपडेट: देश में गर्मी और उमस के बीच, मौसम विभाग ने एक महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है। आज उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली सहित 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवाएं 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। बारिश का प्रभाव मुख्य रूप से उत्तर और पूर्वी भारत में देखने को मिलेगा। बिहार और यूपी के कई क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।


भविष्यवाणी

अगले 7 दिनों में पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों के लिए भी विशेष अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम भारत में गुजरात और महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दक्षिण भारत में केरल और तमिलनाडु में भी तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।


17 राज्यों में मौसम अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 4 अगस्त को यूपी, दिल्ली, बिहार, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश और आंधी का खतरा है। किसानों और मछुआरों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


दिल्ली और यूपी का मौसम

दिल्ली में: मध्यम बारिश का अलर्ट है। हवाएं 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यूपी में: सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हरदोई, संभल, शाहजहांपुर, बहराइच, आजमगढ़, गोंडा, बलिया, अंबेडकरनगर, जौनपुर, मऊ, गाजीपुर, चंदौली, खेरी, प्रतापगढ़, सीतापुर, बुलंदशहर आदि जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना है।


बिहार और झारखंड का मौसम

बिहार में: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, पटना, लखीसराय, कटिहार, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सहरसा, सुपौल आदि में मध्यम से भारी बारिश होगी। हवाएं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। पटना में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। झारखंड में: पलामू, रांची, दुमका, जमशेदपुर, हजारीबाग, गढ़वा, देवघर, लातेहार, सरायकेला, रामगढ़, गोड्डा, जामताड़ा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। हवाएं 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। रांची में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है।


उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में: नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत और ऋषिकेश में मूसलधार बारिश और आंधी की चेतावनी है। हवाएं 60-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। देहरादून में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में: चंबा, कांगड़ा, ऊना, शिमला, कुल्लू, बिलासपुर, किन्नौर में हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट है। हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। मनाली में अधिकतम 16 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है।


पंजाब और राजस्थान का मौसम

पंजाब में: होशियारपुर, पठानकोट, रूपनगर, सास नगर, नवांशहर, भटिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। हवाएं 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। राजस्थान में: जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, बूंदी, झालावाड़, बांसवाड़ा, उदयपुर, जैसलमेर, अनूपगढ़, अलवर, करौली, जोधपुर में उमस वाली गर्मी का अलर्ट है। जयपुर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है।