भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम में बदलाव की चेतावनी
नई दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाएं और आंधी का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में कई क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही तेज बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले मौसम का ताजा हाल जरूर चेक करें। खराब मौसम का कृषि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
राज्यों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, असम, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश जैसे कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता और हवा की गति में भिन्नता हो सकती है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में 11 सितंबर को कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। नजफगढ़, लोदी रोड, पालम और सफदरजंग जैसे क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है। राजधानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बाराबंकी, भदोही, बुलंदशहर, चित्रकूट, गोरखपुर, हरदोई, कानपुर और झांसी में तेज बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है।
बिहार में बारिश का अलर्ट
बिहार के औरंगाबाद, भागलपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, हाजीपुर, खगड़िया, मोतिहारी, नवादा, राजगीर, सासाराम, सीतामढ़ी और पटना में बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में बारिश और तेज हवाएं
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर, आष्टा, बैकुंठपुर, बरेली, बैतूल, भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, कटंगी और खंडवा में बारिश का अलर्ट है। यहां हवा की गति 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। भोपाल में तापमान 31 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
राजस्थान में मूसलधार बारिश की चेतावनी
राजस्थान के अजमेर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, कोटा, माउंट आबू, राजसमंद, सवाई माधोपुर, श्रीगंगानगर और उदयपुर में तेज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान हवा की गति लगभग 35 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।