भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व विधायक का बड़ा आंदोलन, 30 अप्रैल को धरना
भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी
महराजगंज से रिपोर्ट :: तहसील नौतनवा में व्याप्त भ्रष्टाचार और भू-माफियाओं द्वारा जनजातीय क्षेत्रों, सीलिंग की जमीनों और गरीबों की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी (विधानसभा 316 नौतनवा) के नेतृत्व में एक बड़ा धरना और आमरण अनशन आयोजित किया जाएगा।
अमन मणि त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए एक प्रेस नोट में बताया कि वह अपनी 20 सूत्रीय मांगों के साथ 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को दोपहर 12 बजे, तहसील नौतनवा परिसर में शांतिपूर्ण लेकिन निर्णायक आंदोलन करेंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार, फर्जी भूमापन, सरकारी जमीनों पर कब्जे और दलित-जनजातीय तथा गरीब परिवारों की भूमि हड़पने की घटनाओं के खिलाफ प्रशासन को कई बार सूचित किया गया है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण जनता में आक्रोश बढ़ रहा है।
पूर्व विधायक ने स्पष्ट किया कि जब तक न्याय और उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।