मथुरा में भयानक सड़क हादसा: चार की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
मथुरा में सड़क दुर्घटना
मथुरा सड़क दुर्घटना: उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार की सुबह एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। यहां नेशनल हाईवे पर एक स्विफ्ट कार ने खड़े ट्रक से टकरा गई। इस घटना में चार लोगों की जान चली गई, जिनमें दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये लोग मध्य प्रदेश के निवासी हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना नेशनल हाईवे-19 पर थाना जैंत के छटीकरा क्षेत्र में हुई। कार की गति इतनी तेज थी कि ट्रक से टकराने के बाद उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्विफ्ट कार का RTO कोड मध्य प्रदेश के भिंड जिले से है, और इसकी नंबर प्लेट पर MP 30 ZJ 2690 अंकित है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।