मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कटहल और 12वीं फेल को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पर दी बधाई
मुख्यमंत्री की बधाई
भोपाल। मध्य प्रदेश में फिल्म 'कटहल' और '12वीं फेल' को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 'कटहल' को 2023 की सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला है, जबकि '12वीं फेल' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का सम्मान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस उपलब्धि के लिए फिल्म 'कटहल' की टीम को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 'कटहल' फिल्म को सतना जिले के अशोक मिश्रा ने लिखा है और उनके पुत्र यशोवर्धन मिश्रा ने इसका निर्देशन किया है। उन्होंने फिल्म के लेखक और निर्देशक को बधाई देते हुए कहा कि वे समाज जागरण के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि सफलता केवल मेहनत और संघर्ष से ही मिलती है। उन्होंने '12वीं फेल' को भी पुरस्कार मिलने पर पूरी टीम को बधाई दी, जो मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की संघर्ष की कहानी पर आधारित है।