मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान की धूम, 15 अगस्त तक चलेगा
हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत
भोपाल। मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान जोर-शोर से चल रहा है। यह अभियान 2 अगस्त से प्रारंभ हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी हमें पूरे मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा लहराने का संकल्प लेना है और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर साझा करना है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अभियान मां भारती के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए है। उन्होंने सभी से इस महाअभियान में भाग लेने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा है, जो मध्यप्रदेश में 2 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है।