महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ: 23 दिसंबर
23 दिसंबर को कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ हुईं, जिनमें न्यूजीलैंड का विश्व महिला क्रिकेट खिताब जीतना शामिल है। इस दिन जन्मे और निधन हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों की सूची भी है। जानें इस दिन के बारे में और अधिक जानकारी।
Dec 23, 2025, 00:03 IST
23 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएँ
महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ 23 दिसंबर: वर्ष 2000 में, न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट खिताब जीता। यह टूर्नामेंट इंग्लैंड में आयोजित हुआ था। फाइनल में न्यूजीलैंड की कप्तान डेबी हॉक्ली और ऑलराउंडर जूलिया प्राइस का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। यह जीत महिला क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जाती है।
23 दिसंबर की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएँ
- 2008 - सॉफ्टवेयर कंपनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया।
- 2007 - पाकिस्तान में आपातकाल को अदालत ने सही ठहराया।
- 2005 - वामपंथी नेता काकजिंस्की ने पोलैंड के राष्ट्रपति का पद ग्रहण किया।
- 2003 - इस्राइल ने गाजा पट्टी पर हमला किया।
- 2002 - इस्रायली सेना के हटने तक फिलिस्तीन का चुनाव स्थगित।
- 2000 - न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट खिताब जीता।
- 1995 - हरियाणा के मंडी डाबवाली में स्कूल में आग लगने से 360 लोगों की मौत।
- 1969 - चांद पर से लाए गए पत्थरों की प्रदर्शनी का आयोजन।
- 1976 - मॉरिशस में मिली जुली सरकार का गठन।
- 1968 - मौसम संबंधी पहले रॉकेट 'मेनका' का सफल प्रक्षेपण।
- 1926 - आर्य समाज प्रचारक स्वामी श्रद्धानंद की हत्या।
- 1922 - बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया।
- 1921 - विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन।
- 1914 - प्रथम विश्व युद्ध में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना काहिरा पहुंची।
- 1912 - नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के लिए वायसराय का आगमन।
- 1902 - चौधरी चरण सिंह, भारत के सातवें प्रधानमंत्री।
- 1901 - शांतिनिकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम का उद्घाटन।
- 1894 - रवींद्रनाथ टैगोर ने पूस मेले का उद्घाटन किया।
- 1672 - खगोलविद जियोवानी कैसिनी ने शनि के उपग्रह 'रिया' की खोज की।
- 1465 - विजयनगर के शासक वीरूपक्ष द्वितीय की पराजय।
23 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1959 - शिव कुमार सुब्रमण्यम, दिग्गज भारतीय अभिनेता।
- 1942 - अरुण बाली, प्रसिद्ध टेलीविजन और फिल्म अभिनेता।
- 1923 - अवतार सिंह रिखी, लोक सभा के भूतपूर्व महासचिव।
- 1902 - चौधरी चरण सिंह, भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री।
- 1899 - रामवृक्ष बेनीपुरी, प्रसिद्ध उपन्यासकार।
- 1889 - मेहरचंद महाजन, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के तीसरे मुख्य न्यायाधीश।
- 1888 - सत्येन्द्र चंद्र मित्रा, कुशल राजनीतिज्ञ।
- 1865 - स्वामी सारदानन्द, रामकृष्ण परमहंस के शिष्य।
- 1845 - रास बिहारी घोष, भारतीय राजनीतिज्ञ।
23 दिसंबर को हुए निधन
- 2024 - श्याम बेनेगल, हिन्दी सिनेमा के अग्रणी फ़िल्म निर्देशक।
- 2010 - के. करुणाकरन, केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
- 2000 - नूरजहाँ, प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका।
- 2004 - पामुलापति वेंकट नरसिंह राव, भारत के दसवें प्रधानमंत्री।
- 1926 - स्वामी श्रद्धानन्द, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक।
- 1941 - अर्जुन लाल सेठी, स्वतंत्रता सेनानी।