मानसून का कहर: 20 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है
नई दिल्ली: मानसून की सक्रियता के बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 12 सितंबर 2026 को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है। कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
20 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, केरल, त्रिपुरा और नगालैंड में विभिन्न स्थानों पर बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।
Weather Systems, Forecast and Warnings :
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 11, 2026
❖ The western end of monsoon trough is near its normal position and eastern end is south of its normal position at mean sea level.
❖ Yesterday’s Low-Pressure Area over Northwest Bay of Bengal & neighbourhood lay over… pic.twitter.com/8JKjREwlWF
पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें बाधित होने का खतरा बढ़ सकता है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और खराब समुद्री परिस्थितियों को देखते हुए मछुआरों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
दिल्ली में मौसम की स्थिति
दिल्ली में 12 सितंबर को बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के मेरठ, मथुरा, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अंबेडकर नगर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
बिहार और मध्य प्रदेश में मौसम की स्थिति
बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। पटना में तापमान 33 डिग्री अधिकतम और 27 डिग्री न्यूनतम रह सकता है।
मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा, सिवनी, गुना, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, विदिशा और नीमच समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। यहां हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।
राजस्थान में तेज हवाओं का अलर्ट
राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर, भरतपुर, भीलवाड़ा, पाली, अजमेर और चित्तौड़गढ़ जैसे कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाएं 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।