मार्को रुबियो और एस. जयशंकर के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा
मार्को रुबियो और एस. जयशंकर के बीच होर्मुज स्ट्रेट के हालात को लेकर फोन पर हुई बातचीत
तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति पर बातचीत हुई। रुबियो ने सभी व्यापारिक जहाजों को निर्देश दिया कि वे अमेरिकी सेना के आदेशों का तुरंत पालन करें, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिकी नाकाबंदी को तोड़ने या ईरानी तेल ले जाने वाले जहाजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अमेरिकी नौसेना के हमलों पर भारत ने जताया विरोध
जयशंकर ने अमेरिकी नौसेना के हमलों पर भारत की कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि इन हमलों में तीन भारतीय नाविकों की जान गई है और इस तरह की जानलेवा कार्रवाई व्यापारिक जहाजों पर बिल्कुल भी सहनीय नहीं है।
लेबनान में अब तक 3,756 लोगों की मौत
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 2 मार्च से 13 जून के बीच इजराइल के हमलों में कम से कम 3,756 लोगों की जान गई है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि इन हमलों में 11,632 लोग घायल हुए हैं।