मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन में हिरासत में लिए गए वकीलों की रिहाई
वकीलों की रिहाई का मामला
नई दिल्ली में शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और वाम दलों द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए वकीलों को चीफ जस्टिस सूर्यकांत के हस्तक्षेप के बाद रिहा कर दिया गया। चीफ जस्टिस ने एक मीडिया चैनल को बताया कि उनके दखल के बाद सभी हिरासत में लिए गए वकीलों को छोड़ दिया गया।
उन्होंने कहा, 'मैं इस समय शहर से बाहर हूं, लेकिन मैंने इस मामले पर बात की थी। मुझे लगता है कि उन्हें रिहा कर दिया गया है।' इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस से हस्तक्षेप की मांग की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कई वकीलों, जिनमें महिला अधिवक्ता भी शामिल थीं, को हिरासत में लिया गया और पुलिस ने अत्यधिक बल का प्रयोग किया।