मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री की संवेदनाएं
देवरिया/गोरखपुर। देवरिया के पूर्व सांसद और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने सोमवार को देवरिया जनपद के उनके पैतृक गांव बरपार जाकर दिवंगत श्रीप्रकाश मणि के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रीप्रकाश मणि का निधन रविवार को दिल्ली में हुआ था। उनके पुत्र शशांक मणि त्रिपाठी वर्तमान में देवरिया के सांसद हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार दोपहर बरपार स्थित श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के घर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प और पुष्पचक्र अर्पित किया। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की। सीएम योगी ने स्वर्गीय श्रीप्रकाश मणि के पुत्र शशांक मणि त्रिपाठी और अन्य परिजनों से आत्मीयता से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया।