यश माहेश्वरी के विवादास्पद मजाक पर बिहार में हंगामा
बिहार की महिलाओं पर भद्दा मजाक
पटना। स्टैंड-अप कॉमेडियन यश माहेश्वरी ने बिहार की महिलाओं के सिंदूर का मजाक बनाकर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने महिलाओं की मांग में सिंदूर की लंबाई की तुलना पुरुषों के प्राइवेट पार्ट से की, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया है। इस अश्लील टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। बिहार के नागरिकों ने यूट्यूबर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी की नेत्री रितु जायसवाल ने कहा कि छठ महापर्व की आस्था और अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बिहारी औरतों के माँग में सिंदूर डालने के तरीकों पर भद्दा टिप्पणी कर रहा है। छठ पूजा और शादी के दौरान महिलाओं के लंबे माँग भरने की कल्चर पर जोक कर रहा है। बिहारी महिलाओं के अपमान का बदला क्या बिहार पुलिस लेगी? @bihar_police आपके होते हुए एक स्टेट की पूरी महिलाओं को टारगेट करना भद्दे कमेंट्स पास करना क्या ये अपराध नहीं है? बिहारी महिलाओं के अपमान पर क्या इसे बिहार के थाने में नहीं सड़ाया जा सकता है?
— RAJSHEKHAR VERMA (@shekhar_br02) November 24, 2026
कॉमेडियन ने 21 नवंबर को अपने यूट्यूब चैनल पर एक स्टैंड-अप कॉमेडी वीडियो साझा किया, जो उनके दिल्ली-एनसीआर में हुए शो का हिस्सा था। इस वीडियो में वह बिहार की महिलाओं के खिलाफ भद्दे मजाक करते हुए दिखाई दिए।
क्या कहा यश माहेश्वरी ने?
यश ने बिहार की महिलाओं के सिंदूर की लंबाई को उनके पति के लिंग की लंबाई से जोड़ दिया। वीडियो में दर्शकों की हंसी सुनाई दे रही है, लेकिन इस पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। उन्होंने इसे अश्लील टिप्पणी मानते हुए बिहार की महिलाओं का अपमान बताया है। लोग बिहार पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
एफआईआर की मांग
यश माहेश्वरी का यह स्टैंड-अप कॉमेडी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूजर्स ने बिहार की महिलाओं के सिंदूर का अपमान बताते हुए कॉमेडियन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक कॉमेडियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
रितु जायसवाल की प्रतिक्रिया
हमारे महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले इस शख्स के खिलाफ बिहार के प्रत्येक जिले में FIR दर्ज होनी चाहिए। ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई हो कि इसे अपनी गलती का एहसास हो और अगली छठ में हमारे महापर्व की महानता का साक्षात दर्शन कर सके।
छठ की आस्था और अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!
— Ritu Jaiswal (@activistritu) November 24, 2026
भाजपा नेत्री रितु जायसवाल ने यश माहेश्वरी के खिलाफ हर जिले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अश्लील कॉमेडी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यश माहेश्वरी ने यूट्यूब पर बताया कि वह राजस्थान के निवासी हैं और उनके चैनल पर 29 हजार सब्स्क्राइबर हैं। इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट बंद बताया जा रहा है।