☰
×

युवाओं का विरोध प्रदर्शन: मोदी सरकार के समर्थन में लाल हिट जनता पार्टी का प्रदर्शन

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 'लाल हिट जनता पार्टी' के बैनर तले युवाओं ने मोदी सरकार के समर्थन में एक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विपक्षी दलों पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और प्रधानमंत्री का अपमान सहन न करने की बात कही। जानें इस प्रदर्शन के पीछे की वजह और युवाओं की मांगें क्या हैं।
 

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली - शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस के निकट जनपथ रोड पर 'लाल हिट जनता पार्टी' के बैनर तले युवाओं ने विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के खिलाफ और दिल्ली पुलिस तथा सरकार के समर्थन में एक प्रदर्शन आयोजित किया। इस दौरान, युवाओं ने विपक्षी दलों पर प्रदर्शन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। 'लाल हिट जनता पार्टी' ने सरकार से प्रदर्शन की अनुमति मांगी है।


एक युवा प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम देश के प्रधानमंत्री का अपमान सहन नहीं कर सकते, इसलिए हम यहां आए हैं। पुलिस को इतनी पुख्ता तैयारी करनी चाहिए कि 'कॉकरोचों' को यहां नहीं आने दिया जाए।" उन्होंने आगे कहा, "यह सरकार अनुमति नहीं देगी। अब 'कॉकरोचों' का अंतिम समय आ गया है।" एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, "आज जो हमारे साथ हुआ है, कल देखेंगे कि इतनी संख्या में भीड़ आएगी तो उनके साथ भी यही होना चाहिए। कल 2 लाख लोग आएंगे। हम देखेंगे कि प्रशासन उनके साथ क्या करेगा।"


एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, "विपक्षी दल आज हर किसी का इस्तीफा मांग रहे हैं। अगर कोई देश के लिए अच्छा करेगा तो ये एक दिन उसका भी इस्तीफा मांग लेंगे। इनकी ओर से एक तो इस्तीफे की मांग की जा रही है और दूसरी ओर अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही हैं। हम प्रधानमंत्री का अपमान नहीं बर्दाश्त कर सकते। हमारी मांग है कि इनके प्रदर्शन को रोका जाए।" एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "हम देशहित में यहां आए हैं। 'कॉकरोच जनता पार्टी' और जंतर-मंतर पर जो अवैध गतिविधियां चल रही हैं, उन पर रोक लगाई जाए।"


एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम पुलिस के लिए प्रदर्शन करने आए हैं, लेकिन हमें अनुमति नहीं दी जा रही है। हम इनको पिटते हुए नहीं देख सकते। उस महिला का वीडियो देखा जो रो रही थी। हमारा खून खौल रहा है। देश के प्रधानमंत्री का अपमान किया जा रहा है और जनता देख रही है। हम अपने देश के मुखिया का अपमान नहीं सहन कर सकते। हम इतना बड़ा प्रदर्शन करेंगे कि कोई झेल नहीं पाएगा।"