यूरोप में किटकैट चॉकलेट की 12 टन से अधिक चोरी, कंपनी ने दी जानकारी
चॉकलेट चोरी की घटना
नई दिल्ली। यूरोप में किटकैट चॉकलेट बार की एक बड़ी खेप चोरी हो गई है। Nestle ने इस घटना की पुष्टि की है। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए एक बयान में, KitKat ने बताया कि एक बड़ी चोरी में उनके “12 टन से अधिक चॉकलेट बार” चुरा लिए गए। ब्रांड ने यह भी कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है, और सप्लाई पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
KitKat का बयान
KitKat ने अपने पोस्ट में कहा कि हम पुष्टि करते हैं कि मध्य इटली में हमारी फैक्ट्री से पोलैंड में भेजे जाने के दौरान 12 टन उत्पाद चोरी हो गए। हम स्थानीय अधिकारियों और सप्लाई चेन पार्टनर्स के साथ मिलकर जांच कर रहे हैं। अच्छी खबर यह है कि ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है, और सप्लाई पर भी कोई असर नहीं पड़ा है। धन्यवाद।
कंपनी के प्रवक्ता की प्रतिक्रिया
KitKat की पेरेंट कंपनी, Nestle ने बताया कि यह खेप पिछले सप्ताह उनकी प्रोडक्शन फैसिलिटी से निकली थी, और इन बार को पूरे यूरोप में वितरित किया जाना था। कंपनी के एक प्रवक्ता ने मजाक में चोरों के “बेहतरीन टेस्ट” की तारीफ की, और कहा कि इस तरह की घटनाएं पूरी इंडस्ट्री में आम होती जा रही हैं। यह चोरी ईस्टर से ठीक पहले हुई, जब लोग चॉकलेट हंट का आनंद लेते हैं, जिसमें चॉकलेट को छिपाया जाता है और बच्चे उसे खोजते हैं।
सोशल मीडिया पर मीम्स
चोरी की जांच के बीच सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। एक यूज़र ने मजाक में कहा, “ऐसा तब होता है जब आपके ट्रांजिट वाले लोग ब्रेक लेते हैं।” एक अन्य यूज़र ने लिखा कि हमने हर तरह की चोरियां देखी हैं, लेकिन यह चोरी सच में इंटरनेट पर छा गई है।