×

राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम 31 मार्च को होगा घोषित

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा की तारीख तय कर दी है। 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे परिणाम जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर उदयपुर से ऑनलाइन परिणाम की घोषणा करेंगे। इस बार परीक्षा परिणाम रिकॉर्ड समय में आ रहा है, जिसमें लगभग 9.10 लाख छात्रों ने भाग लिया। जानें कैसे आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
 

12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम


नई दिल्ली। छात्रों के लिए इंतजार खत्म होने वाला है। सोमवार को 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाएगी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर उदयपुर जिलाधिकारी कार्यालय से ऑनलाइन माध्यम से परिणाम की घोषणा करेंगे। जैसे ही परिणाम जारी होगा, सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।


जानकारी के अनुसार, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा कर लिया है। तकनीकी परीक्षण के बाद परिणाम जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बोर्ड ने आधिकारिक रूप से 31 मार्च को परीक्षा परिणाम की घोषणा की है। 2025-26 सत्र में 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के लगभग 9.10 लाख छात्रों ने भाग लिया। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन रिजल्ट देख सकेंगे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान माध्यमिक बोर्ड का 12वीं का परीक्षा परिणाम आमतौर पर मई के तीसरे या चौथे सप्ताह में आता था, लेकिन इस बार रिकॉर्ड समय में 31 मार्च को परिणाम घोषित किया जा रहा है। वहीं, 10वीं का परीक्षा परिणाम पहले ही 24 मार्च को घोषित किया जा चुका है।