राहुल गांधी ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के कर्मचारियों से की मुलाकात, समस्याएं सुनीं
राहुल गांधी की कर्मचारियों से मुलाकात
नई दिल्ली। कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों से आए कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यान से सुना। कांग्रेस ने इस मुलाकात का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी कि राहुल गांधी ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। इन कर्मचारियों को टेन्योर आधारित नियुक्तियों पर रखा जा रहा है। इटारसी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में 511 कुशल कर्मचारियों के पद हैं, जिनमें से 500 अभी भी खाली हैं, लेकिन नए भर्तियों को इन पदों पर शामिल नहीं किया गया है।
इसका मुख्य कारण यह है कि इन्हें सरकारी सुविधाओं से वंचित रखा जाए, अस्थायी रूप से काम पर रखा जाए और जब मौका मिले, तो इन्हें निकाल दिया जाए। हम इस भेदभाव के खिलाफ खड़े हैं और इनकी आवाज को पूरी ताकत से उठाएंगे।