राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर उठाए गंभीर सवाल
भाजपा की जीत के लिए लोकतंत्र का अंत
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लगातार हमले जारी रखे हैं। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा और 'वोट चोरी आयोग' के तरीके हमेशा बदलते रहते हैं, लेकिन उनका उद्देश्य एक ही है: किसी भी कीमत पर भाजपा की जीत और भारत के लोकतंत्र का अंत।
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा 2024 और विधानसभा चुनाव के बीच अचानक 39 लाख नए मतदाता जुड़ गए हैं। उन्होंने पहले भी कहा था और आज भी दोहराते हैं कि यह वोट चोरी का मामला है।
भाजपा और 'वोट चोरी आयोग' के तरीके बदलते रहते हैं, और बदलते रहेंगे – मकसद बस एक ही है: किसी भी क़ीमत पर BJP की जीत, और भारत के लोकतंत्र का अंत।
महाराष्ट्र 2024 – लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच अचानक 39 लाख नए वोटर जुड़ गए। मैंने तब भी कहा था, आज भी कहता हूँ: यह वोट चोरी थी।…
— राहुल गांधी (@RahulGandhi) September 1, 2026
उन्होंने आगे कहा कि बंगाल 2026 SIR में जिन नामों को हटाया गया, उनमें से 91 प्रतिशत नाम अपील के बाद वापस जोड़ने पड़े। इसका मतलब है कि हर 10 में से 9 नाम गलत तरीके से हटाए गए थे, और चुनाव के बाद ही जोड़े गए। उन्होंने फिर से कहा कि यह वोट चोरी का मामला है। अब महाराष्ट्र में 2.07 करोड़ मतदाताओं को ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया है, यानी हर पांचवां मतदाता।
लोकसभा 2024: 9.29 करोड़
विधानसभा 2024: 9.7 करोड़
SIR 2026: 7.78 करोड़
कौन सी लिस्ट सही थी?
वोट चोरी से बनी सरकार के लिए जनता की कोई अहमियत नहीं है। यही कारण है कि भाजपा न तो जनता की सुनती है और न ही उनके आदेशों का पालन करती है।