राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में वोट चोरी के आरोप लगाए
राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला
नई दिल्ली। कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोट चोरी के मुद्दे को उठाया और कहा कि हरियाणा चुनाव में धांधली हुई है।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई राज्यों के एग्जिट पोल प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि हरियाणा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में वोट चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया गया था, लेकिन बाद में वोट चोरी की शिकायतें मिलीं। उनके अनुसार, हरियाणा चुनाव में 3.5 लाख मतदाताओं के वोट काटे गए।
इसके अलावा, उन्होंने मतदाता सूची में कई मतदाताओं के मकान नंबर शून्य होने पर भी सवाल उठाए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि फर्जी मतदाताओं की पहचान नहीं होती और वे वोट डालने के बाद गायब हो जाते हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि जांच में 500 मतदाताओं का एक ही पता पाया गया। उनका दावा था कि हरियाणा में हर आठ में से एक वोटर नकली है और एक लाख से अधिक मतदाता फर्जी फोटो के साथ हैं।
राहुल गांधी ने एक महिला की तस्वीर भी दिखाई, जिसने अलग-अलग नामों से 10 स्थानों पर 22 बार वोट डाला। उन्होंने कहा कि यह महिला एक ब्राजील की मॉडल है, जिसने स्वीटी, विमला, सरस्वती जैसे नामों से वोट डाले। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब बूथ स्तर पर नहीं हो रहा है, बल्कि यह एक केंद्रीकृत ऑपरेशन है।