रेलवे अलर्ट: 25-27 अक्टूबर को कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बदलाव
रेलवे कार्य के कारण ट्रेन सेवाओं में बदलाव
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में मांडावरिया और किशनगढ़ स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या-292 पर आरसीसी बॉक्स के प्रतिस्थापन का कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते कई रेल सेवाएं रद्द, आंशिक रूप से रद्द, मार्ग परिवर्तित, रेगुलेट और री-शेड्यूल की जाएंगी।
रद्द होने वाली ट्रेनें
रेलवे के अनुसार, जयपुर-मारवाड़ (19735/19736), अजमेर-सियालदह (19288/19987) और दौराई-गोड्डा (19603/19604) रेल सेवाएं निर्धारित तिथियों पर पूरी तरह से रद्द रहेंगी।
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
इसके अतिरिक्त, जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट-अजमेर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दौराई एक्सप्रेस, उदयपुर सिटी-जयपुर इंटरसिटी, जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस, रेवाड़ी-मदार एक्सप्रेस और जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।
मार्ग परिवर्तित ट्रेनें
श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस, काठगोदाम-जैसलमेर, वाराणसी-साबरमती, पोरबंदर-दिल्ली सराय, चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस जैसी कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इन ट्रेनों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से किया जाएगा और कई स्टेशनों पर इनका ठहराव भी बदला जाएगा।
ट्रेनें जो देरी से चलेंगी
बरेली-भुज एक्सप्रेस को 10 मिनट रेगुलेट किया जाएगा, जबकि मदार-रेवाड़ी एक्सप्रेस और अजमेर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस क्रमशः 2 घंटे 10 मिनट और 2 घंटे की देरी से रवाना होंगी।
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।