रेवाड़ी में घरेलू विवाद सड़क पर हुआ उजागर, पति ने पत्नी पर किया हमला
पति ने पत्नी के खिलाफ थाने में दर्ज कराया मामला
Haryana Crime News: रेवाड़ी में एक घरेलू विवाद सड़क पर खुलकर सामने आया। पति ने पत्नी को सड़क पर बुरी तरह पीटा, जबकि कुछ लोग इसे चुपचाप देखते रहे। महिला ने मदद के लिए चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन उसके पति ने उस पर कोई दया नहीं दिखाई। अंततः, पड़ोसियों ने शोर सुनकर बाहर आकर महिला को उसके पति से बचाया।
इस घटना के बाद पति थाने जाकर पत्नी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया। बावल थाना प्रभारी एसएचओ फूल कुमार ने पुष्टि की कि पति की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है और पत्नी से पूछताछ की जाएगी।
पति ने ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती
पत्नी को पीटने के बाद पति अस्पताल पहुंचा और दावा किया कि पत्नी ने उसे लाठी से मारा है। इसके बाद वह ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हो गया और मेडिको लीगल रिपोर्ट भी बनवाई। फिर उसने थाने जाकर पत्नी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की। पति ने कहा कि पत्नी समय पर खाना नहीं देती और अक्सर झगड़ती है।
पत्नी ने भी पति पर लगाए आरोप
घटना के बाद पत्नी ने अपनी बात रखी। उसने कहा कि पति कोई काम नहीं करता और घर आकर रोज झगड़ा करता है। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है और घर के खर्चे और बच्चों की पढ़ाई का बोझ खुद उठाती है। इस घटना से जुड़ा एक 27 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसे पत्नी ने साझा किया।
वीडियो में पति पत्नी को सड़क पर पटकते हुए दिखाई दे रहा है। महिला चिल्लाते हुए मदद मांगती है, लेकिन पति की पिटाई जारी रहती है। जब महिला छूटने की कोशिश करती है, तो पति उसे पकड़कर मारता है।