×

लंदन में 700 साल पुराने चर्च टॉवर का अद्वितीय पुनर्विकास

लंदन के 50 फ्रेंचर्च स्ट्रीट पर 700 साल पुराने चर्च टॉवर, ऑल हैलोज स्टेनिंग, का अद्वितीय पुनर्विकास किया जा रहा है। इसे स्टील के स्तंभों पर स्थापित किया जाएगा, जो इंजीनियरिंग का एक चमत्कार माना जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में 2028 तक एक 36 मंजिला ऑफिस टॉवर का निर्माण भी शामिल है। जानें इस प्रोजेक्ट के बारे में और क्या खास है।
 

लंदन के चर्च टॉवर का पुनर्विकास

समाचार : लंदन के 50 फ्रेंचर्च स्ट्रीट पर चल रहे रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत, 700 साल पुराना चर्च टॉवर, ऑल हैलोज स्टेनिंग, अब 45 फुट (13.7 मीटर) ऊंचाई पर स्टील के स्तंभों पर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए पहले 125,000 टन मिट्टी को हटाया गया और फिर टॉवर को ऊपर उठाया गया। यह एक अनोखी इंजीनियरिंग उपलब्धि मानी जा रही है।



यह चर्च टॉवर 1320 ईस्वी में निर्मित हुआ था और यह ग्रेट फायर ऑफ लंदन (1666) के दौरान भी सुरक्षित रहा। यह अब तक का एकमात्र हिस्सा है जो संरक्षित किया जाएगा।


लंदन के डिप्टी मेयर हार्वर्ड डाबर ने जानकारी दी कि 2028 तक यहां एक 36 मंजिला ऑफिस टॉवर का निर्माण किया जाएगा, जिसमें ऑफिस स्पेस, शॉपिंग एरिया और रूफ गार्डन शामिल होंगे। चर्च टॉवर को पुनर्स्थापित कर इसे ग्रीन पब्लिक स्पेस का हिस्सा बनाया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 10,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।