लखनऊ में आग लगने से 15 लोगों की मौत, प्रशासन ने की कार्रवाई
लखनऊ में भीषण अग्निकांड
लखनऊ: सोमवार को लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया इलाके में एक भयंकर आग लग गई, जिसमें 15 लोगों की जान चली गई। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज केजीएमयू में चल रहा है।
मृतकों में लखनऊ के जानकीपुरम थाना गुडंबा के शाहजान, आलमबाग के सुखमनी सिंह, सीतापुर के आदित्य श्रीवास्तव, ज्वानिल चक्रवर्ती, गुडंबा के सागर पंत, हजरतगंज के नीलेश, कानपुर नगर के सय्यम, भविष्य, चिनहट की ज्योति, शहादतगंज के अब्दुल रहमान, न्यू अलीपुर कोलकाता की अनामिका सामंत, बाराबंकी के मो. अम्मार, उतरेठिया लखनऊ की अनुच्छा और दक्षिणी 24 परगना, बंगाल की सोमाल्या शामिल हैं।
घायलों में लवप्रीत और जयंत का इलाज जारी है।
इस घटना के बाद सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। इमारत के मालिक सहित चार नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्रशासन ने लापरवाही की जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अग्निकांड में चार अधिकारियों को निलंबित किया गया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
निलंबित अधिकारियों में गौरव कुमार, एक्सईएन कलेक्शन जानकीपुरम, कमलेन्द्र कुमार सिंह, एफएसएसओ इंदिरा नगर, अनिल कुमार, सहायक अभियंता और प्रमोद पांडे, जूनियर इंजीनियर शामिल हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इन पर कार्रवाई की गई है।
सोमवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें रामकृष्ण उपाध्याय, वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, और तुषॉक कृष्णा जायसवाल शामिल हैं।