लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आग से 14 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
लखनऊ में आग की घटना
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 14 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में अधिकांश छात्र शामिल हैं। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, "उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों से मुझे बहुत दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायल लोग जल्द ठीक हों। बचाव कार्य जारी है और अधिकारी हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"
Anguished by the loss of lives in a fire mishap in Lucknow, Uttar Pradesh. My condolences to the bereaved families. May the injured recover at the earliest. Rescue operations are underway and authorities are providing all possible assistance.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from…
— PMO India (@PMOIndia) June 22, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, "लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।"
लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। pic.twitter.com/GR7TUpy82E
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 22, 2026
जानकारी के अनुसार, अलीगंज में कोचिंग सेंटर में आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत और बचाव कार्य शुरू होने से पहले ही आग ने भीषण रूप ले लिया था। इस अग्निकांड में 14 लोगों की जान चली गई है। मौके पर डीजीपी राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव संजय प्रसाद भी पहुंचे हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी और प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।