लखनऊ में बस दुर्घटना: 2 की मौत, 40 से अधिक घायल
लखनऊ में भयानक बस हादसा
लखनऊ बस दुर्घटना: सोमवार की सुबह लखनऊ के पारा क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां यात्रियों से भरी एक बस 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य में पुलिस और SDRF की टीमें जुटी हुई हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बस राजस्थान के भिवाड़ी से बिहार के छपरा जा रही थी। यह एक लग्जरी बस थी, जिसका नंबर बिहार का था। हादसा लखनऊ के मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर पारा थाना क्षेत्र में हुआ। बस में छोटे बच्चे भी सवार थे, जिन्हें पुलिसकर्मी गोद में उठाकर एंबुलेंस तक ले जाते हुए देखे गए। बस में लगभग 55 से 60 यात्री मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आगरा एक्सप्रेसवे पर बस पलटने के बाद 50 से अधिक पुलिसकर्मी और SDRF की दो टीमें मौके पर राहत कार्य में जुट गईं। प्रारंभिक जांच में यह बताया गया है कि हादसे का कारण टायर का फटना हो सकता है। घायलों में यूपी और बिहार के यात्री शामिल हैं।