लखनऊ में सुरक्षा गार्ड द्वारा स्ट्रीट डॉग की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच
लखनऊ में बेजुबान डॉग की हत्या
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम सी ब्लॉक में एक बाइक सवार ने एक बेजुबान स्ट्रीट डॉग को राइफल से गोली मारकर उसकी जान ले ली। यह घटना मंगलवार सुबह ग्रीनफील्ड स्कूल के पास हुई, जब बाइक सवार ने सड़क पर घूम रहे डॉग को निशाना बनाया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आए और देखा कि बाइक सवार मौके से भाग चुका था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है, जिसमें बाइक सवार की पहचान की जा रही है।
स्थानीय निवासियों ने इस घटना की जानकारी एक एनजीओ को दी, जिसके बाद आसरा द हेल्पिंग हैंडस ट्रस्ट की चारू खरे और अन्नू बोस मौके पर पहुंचीं और तालकटोरा थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
ऐसे ही लोगों को सनकी कहा जाता है
लखनऊ में कुत्ते के भौंकने पर गार्ड गोली मार दी. यह खौफनाक घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है. https://t.co/9qa01GIYBA
— Priya singh (@priyarajputlive) October 7, 2026
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पुलिस के अनुसार, डॉग को गोली मारने वाला व्यक्ति संभवतः एक सुरक्षा गार्ड है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर राइफल का लाइसेंस निरस्त करवाया जाएगा।