लाहौर में दर्दनाक हादसा: ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से 14 बच्चों की मौत
लाहौर में हुई त्रासदी
पाकिस्तान समाचार: लाहौर में एक भयानक घटना घटी है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। रिपोर्टों के अनुसार, एक निर्माणाधीन इमारत में चल रहे निजी ट्यूशन सेंटर की छत गिर गई। इस दुखद घटना में कम से कम 14 स्कूली बच्चों की मृत्यु हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना मंगलवार को लाहौर के काहना क्षेत्र की ईदगाह बस्ती में हुई, जब 7 से 13 वर्ष के बच्चे कक्षा में उपस्थित थे और अचानक छत गिर गई, जिससे बच्चे मलबे के नीचे दब गए। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया, जिसमें 20 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया। पुलिस ने बताया कि घायलों में एक महिला शिक्षक भी शामिल है।
लाहौर की कमिश्नर मरियम खान ने 14 बच्चों की मौत की पुष्टि की है और कहा है कि मामले की जांच जारी है।