लॉर्ड स्वराज पॉल का निधन: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
लॉर्ड स्वराज पॉल का निधन
लॉर्ड स्वराज पॉल का निधन: एनआरआई उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल का निधन हो गया है। उन्होंने लंदन के एक अस्पताल में 94 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। ब्रिटेन की Caparo ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक लॉर्ड पॉल लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे।
लॉर्ड स्वराज पॉल के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने लिखा कि लॉर्ड स्वराज पॉल के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। ब्रिटेन में उद्योग के विकास और जनसेवा में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा, साथ ही भारत के साथ उनके घनिष्ठ संबंधों के लिए उनके अटूट समर्थन को भी। उन्होंने कहा कि उनके साथ कई महत्वपूर्ण मुलाकातें हुई हैं। पीएम मोदी ने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और शांति की कामना की।