वडोदरा में 'द लावारी शो' पर विवाद: कॉमेडियन भुवन बाम की अश्लील टिप्पणियों ने मचाया बवाल
वडोदरा में अश्लील टिप्पणियों का मामला
अहमदाबाद: गुजरात के वडोदरा जिले में पारूल यूनिवर्सिटी में आयोजित 'द लावारी शो' में कॉमेडियन भुवन बाम द्वारा की गई अश्लील टिप्पणियों ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस शो के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिसके बाद कार्रवाई की मांग उठ रही है। भुवन बाम पर आरोप है कि उन्होंने महिला कलाकार के सामने अभद्र इशारे किए हैं।
"Mere niche aa jao, 9 mahine koi pareshaan nahi karega"
What’s happening in Vadodara??
#Vadodara https://t.co/ULT6xDvqqF
— My Vadodara (@MyVadodara) November 28, 2026
द लावारी शो में विवादित टिप्पणियाँ
जानकारी के अनुसार, यह शो 25 नवंबर को पारूल यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया था, जिसमें कॉमेडी फैक्ट्री के कलाकारों ने अभद्र टिप्पणियाँ कीं। इस पर सवाल उठ रहा है कि यूनिवर्सिटी ने इस कार्यक्रम की अनुमति कैसे दी। भुवन बाम ने लाइव शो में कहा, 'मेरे नीचे आ जाओ, नौ महीने कोई परेशान नहीं करेगा।'
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वडोदरा ग्रामीण पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। वडोदरा रूरल एसपी सुशील अग्रवाल ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह विवाद उस समय सामने आया है जब वडोदरा में 'ऋषभायन 3' का आयोजन चल रहा है।
द लावारी शो का परिचय
'द लावारी शो' एक प्रसिद्ध गुजराती लाइव टॉक शो है, जिसे पारूल यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया था। इसे द कॉमेडी फैक्ट्री द्वारा प्रस्तुत किया जाता है। गुजराती में 'लवारी' का अर्थ दोस्तों के साथ हल्की-फुल्की गपशप है। इस शो में गुजराती स्टैंडअप कॉमेडी के प्रमुख कलाकार शामिल होते हैं।
शो में शामिल हुए कई बड़े नाम
यह शो पारंपरिक इंटरव्यू नहीं है, बल्कि लाइव दर्शकों के सामने होने वाला एक अनफिल्टर्ड शो है। इसमें स्टैंड-अप कॉमेडी, इम्प्रोवाइजेशन और मेहमानों के साथ मजेदार किस्से साझा किए जाते हैं। इस शो में गुजराती सिनेमा के सितारों के साथ-साथ बॉलीवुड और डिजिटल जगत के कई बड़े चेहरे शामिल हो चुके हैं।
हमारे गुजरात के दो कौड़ी के मस्करो को लगता है की वे भी #लवारी को #लेटेंट बना देंगे इसलिए इन्होंने अश्लीलता की पराकाष्ठा को पार कर दिया,
इन्हें लग रहा है की वैसे तो फेमस नहीं हो रहे क्यों ना “समय रैना और रणबीर अहलाबादीया” को कॉपी किया जाए,गुजरात सरकार से निवेदन है की इस शो को तुरंत बैन करे और इनकी पूरी टीम पर केस दर्ज करते हुए भारी दंड लगाया जाए, @Bhupendrapbjp @sanghaviharsh @GujaratPolice
गुजराती कल्चर हमेशा से मर्यादा में रहना और संस्कार युक्त जीवन जीना सीखाता है,
हम गुजरात के हेरिटेज कल्चर को कभी बर्बाद नहीं होने देंगे,
इन लोगो पर कठोर से कठोर एक्शन लिया जाए।cc @narendramodi @AmitShah
— Kajal HINDUsthani (@kajal_jaihind) November 29, 2026
काजल हिंदुस्तानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर 'लवारी' शो के आयोजकों पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने गुजराती संस्कृति और संस्कारों का हवाला देते हुए शो को बंद कराने की मांग की। काजल ने अपनी पोस्ट में गुजरात सरकार और अन्य अधिकारियों को टैग किया और कार्रवाई की मांग की।