विपक्ष ने मुख्य न्यायाधीश पर हमले की कड़ी निंदा की
मुख्य न्यायाधीश पर हमला: विपक्ष की प्रतिक्रिया
नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के भीतर हुए हमले की विपक्षी दलों ने तीखी आलोचना की है। कांग्रेस के सांसद और नेता राहुल गांधी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि, "मुख्य न्यायाधीश पर हमला हमारी न्यायपालिका की गरिमा और संविधान की भावना पर हमला है। इस प्रकार की नफरत के लिए हमारे देश में कोई स्थान नहीं है और इसे नकारा जाना चाहिए।"
कपिल सिब्बल ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "मुख्य न्यायाधीश पर असभ्य व्यवहार की सार्वजनिक निंदा होनी चाहिए, क्योंकि यह न्यायालय की गरिमा का अपमान है। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और कानून मंत्री की चुप्पी कम से कम आश्चर्यजनक है।"
प्रियंका गांधी ने भी इस घटना को अत्यंत शर्मनाक और चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि, "यह केवल मुख्य न्यायाधीश पर नहीं, बल्कि हमारे संविधान और न्याय व्यवस्था पर हमला है। मुख्य न्यायाधीश ने अपनी मेहनत और योग्यता से सर्वोच्च न्यायिक पद हासिल किया है। इस प्रकार का हमला न्यायपालिका और लोकतंत्र दोनों के लिए घातक है।"