विवाह मुहूर्त: 15 अप्रैल से शुरू होंगे शुभ विवाह, जुलाई तक देखें पूरी सूची
चातुर्मास का समय और विवाह मुहूर्त
चातुर्मास का समय: 25 जुलाई से 21 नवंबर 2026
वर्तमान में सूर्य मीन राशि में हैं और खरमास का समय चल रहा है, जो 15 मार्च से शुरू हुआ था। हिंदू धर्म में इसे अशुभ माना जाता है, जिसमें विवाह, नामकरण, मुंडन जैसे शुभ कार्य वर्जित होते हैं। मीन राशि में सूर्य के प्रवेश के साथ शुभता में कमी आ जाती है।
खरमास 14 अप्रैल को समाप्त होगा, जब सूर्य सुबह 09:38 बजे मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मेष राशि को सूर्य की उच्च राशि माना जाता है। खरमास खत्म होते ही विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की अनुमति मिल जाएगी। 15 अप्रैल को पहला विवाह मुहूर्त होगा, और जुलाई तक कई मुहूर्त उपलब्ध हैं।
विवाह मुहर्त की सूची
विवाह मुहर्त
- 15 अप्रैल, बुधवार
- 19 अप्रैल, रविवार (अक्षय तृतीया)
- 20 अप्रैल, सोमवार
- 21 अप्रैल, मंगलवार
- 26 अप्रैल, रविवार
- 27 अप्रैल, सोमवार
- 28 अप्रैल, मंगलवार
- 29 अप्रैल, बुधवार
मई में विवाह मुहर्त
- 01 मई, शुक्रवार
- 03 मई, रविवार
- 05 मई, मंगलवार
- 06 मई, बुधवार
- 07 मई, गुरुवार
- 08 मई, शुक्रवार
- 13 मई, बुधवार
- 14 मई, गुरुवार
जून में विवाह मुहर्त
- 21 जून, रविवार
- 22 जून, सोमवार
- 23 जून, मंगलवार
- 24 जून, बुधवार
- 25 जून, गुरुवार
- 26 जून, शुक्रवार
- 27 जून, शनिवार
- 29 जून, सोमवार
जुलाई में विवाह मुहर्त
- 1 जुलाई, बुधवार
- 6 जुलाई, सोमवार
- 7 जुलाई, मंगलवार
- 11 जुलाई, शनिवार
चातुर्मास के दौरान विवाह पर रोक
भगवान विष्णु चार महीने के लिए विश्राम करते हैं, जिसे चातुर्मास कहा जाता है। 2026 में यह अवधि 25 जुलाई से 21 नवंबर तक होगी, इस दौरान विवाह के मुहर्त नहीं होंगे।