×

विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर रेवाड़ी में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें 650 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। डीसी अभिषेक मीणा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में भ्रांतियों को समाप्त करना था। छात्रों ने सुरक्षित व्यवहार और संक्रमण से बचाव के महत्व पर जोर दिया।
 

जागरूकता रैली का शुभारंभ


  • डीसी अभिषेक मीणा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


रेवाड़ी। सोमवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मॉर्निंग ग्लोरी पब्लिक सोसायटी द्वारा आयोजित जागरूकता रैली का शुभारंभ जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष एवं डीसी अभिषेक मीणा ने किया। इस रैली का नेतृत्व संस्था की अध्यक्ष सलोनी सिंगला ने किया। एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में 650 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और जनसंदेश को फैलाने का कार्य किया। छात्रों ने रैली में पोस्टर्स, बैनर्स और जागरूकता नारों के माध्यम से सुरक्षित व्यवहार, संक्रमण से बचाव और उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी।


डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि एचआईवी-एड्स के बारे में सही जानकारी और जागरूकता ही इस बीमारी से लड़ने का सबसे प्रभावी तरीका है। उन्होंने बताया कि इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में कई प्रतिष्ठित कंपनियों का सहयोग मिला है। डीसी ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि समाज में मौजूद भ्रांतियों और भेदभाव को समाप्त करना भी है। जागरूकता रैली के माध्यम से इस संदेश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। इस अवसर पर छात्रों ने एड्स जागरूकता का संदेश अपने समुदायों और परिवारों तक पहुंचाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।


यह भी पढ़े:- Geeta Mahotsav Festival 2025 : श्रीमद्भागवत गीता के व्यवहारिक ज्ञान को धारण करें जीवन में : डीसी