शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स 590 अंक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है
शेयर बाजार में खरीदारी का माहौल
सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शेयरों में हो रही खरीदारी, बुधवार को औंधे मुंह गिरा था बाजार
गुरुवार को हल्की बढ़त के बाद, आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। दोपहर एक बजे तक, सेंसेक्स अपने पिछले बंद स्तर से लगभग 590 अंक ऊपर 77,331 अंक पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी भी 216 अंक की बढ़त के साथ 24,178 अंक पर पहुंच गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि आज की तेजी का कारण आईटी और मेटल कंपनियों के शेयरों में जोरदार खरीदारी है, जिसने बाजार को मजबूती प्रदान की है। हालांकि, अंतिम दो घंटे महत्वपूर्ण रहेंगे, जो बाजार की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं।
सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल
कारोबार की शुरुआत में ही भारतीय शेयर बाजार में भारी लिवाली देखी गई। बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 750 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 24,150 के स्तर को पार कर गया। प्रारंभिक कारोबार में, इन दोनों प्रमुख सूचकांकों ने 0.85 प्रतिशत तक की वृद्धि हासिल की। इस तेजी को आईटी इंडेक्स से सबसे अधिक बल मिला, जिसमें 2 प्रतिशत की शानदार बढ़त देखी गई।
सोने और चांदी के दाम में वृद्धि
वैश्विक घटनाक्रम और पश्चिमी तनाव के कारण, आज 10 जुलाई शुक्रवार को सरार्फा बाजार में फिर से तेजी आई है। सुबह बाजार खुलते ही सोने और चांदी के दाम में हल्की बढ़ोतरी हुई है।
आज 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1.44 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है, जो पिछले कारोबारी दिन की तुलना में 300 से 500 रुपए की बढ़त दर्शाती है। वहीं, चांदी की कीमत भी बढ़कर लगभग 2.35 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई है। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।